back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शीतकालीन ओलंपिक : बीजिंग पहुंचते ही भारतीय टीम के प्रबंधक कोरोना संक्रमित

बीजिंग, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के शीतकालीन ओलंपिक दल के प्रबंधक मोहम्मद अब्बास वानी ने चीनी राजधानी पहुंचते ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब्बास वानी शीतकालीन ओलंपिक में छह सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जहां स्कीयर आरिफ खान इस बार क्वालीफाई करने वाले देश के एकमात्र एथलीट हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के रहने वाले आरिफ खेलों के दौरान स्लैलम और जाइंट स्लैलम इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने अब्बास वानी के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि शेफ डे मिशन हरजिंदर सिंह फिर से जांच के लिए शीतकालीन ओलंपिक आयोजकों के साथ समन्वय कर रहे हैं। बत्रा ने कहा, भारतीय टीम के प्रबंधक अब्बास वानी बीजिंग एयरपोर्ट पर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा, एथलीट और उनके कोच को संक्रमित होने से बचने के लिए दूसरे फ्लैट में शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में अब्बास वानी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, मैं ओलंपिक गांव में अपने होटल में क्वारंटीन में हूं और मुझे मेरे दूसरे कोविड परीक्षण के परिणाम तक केवल कमरे के भीतर रहने की सलाह दी गई। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 4 से 20 फरवरी के बीच होंगे। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण पर बड़ा बयान! चीन ने नई दिल्ली को उदाहरण बनाकर अपनी रणनीति साझा करने का किया वादा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता हालात बेहद खतरनाक बनी हुई है। राजधानी में घना स्मॉग फिर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵