back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत पर होगी नजर : इयोन मोर्गन

शारजाह, 6 नवंबर (आईएएनएस)। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के लिए निर्णायक मैच होने वाला है। इससे लेकर कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि हमें टीम में बदलाव को लेकर चिंता नहीं है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के साथ ही टूर्नामेंट में सभी मैचों को अपने नाम कर सेमीफाइनल में जाना पसंद करेंगे। हालांकि सुपर 12 में इंग्लैंड ने सभी चार मैच जीते हैं और अपने आठ अंकों के साथ अंतिम चार में जगह बनाने की मजबूत स्थिति में है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीन-तीन मैचों में जीत दर्ज कर छह-छह अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इन दोनों को आठ अंकों तक पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ अपने-अपने मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड अंक तालिका में प्लस 3.183 नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्रबल दावेदार है, अगर इंग्लैंड को प्रोटियाज के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ता है, तो चीजें बदल सकती हैं और इसका असर नेट रन रेट पर पड़ेगा। इस बीच, मोर्गन ने कहा कि शारजाह में उनकी टीम की नजर एकमात्र जीत पर होगी। क्योंकि सुपर 12 में हम सभी मैचों में जीतकर आगे जाना चाहते हैं। पूर्व में जिन परिस्थितियों से गुजरे हैं, उन्हें देखते हुए हमें पता है कि विश्व कप का खेल कितना मुश्किल होता है। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵