back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरे टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन से बढ़त बनाई

सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा), 26 मार्च (आईएएनएस)। जोशुआ डा सिल्वा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दो विकेट से इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन की बढ़त बनाई। डा सिल्वा ने 152 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली और केमार रोच 25 रन बनाकर स्टंप्स पर थे, क्योंकि वेस्ट इंडीज शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी में आठ विकेट खोकर 232 पर था। दोनों बल्लेबाज मैच के तीसरे दिन की शुरुआत करेंगे। गेंदबाज क्रिस वोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन विकेट लिए। वहीं, क्रेग ओवरटन और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट झटके। गेंदबाज क्रेग ने जॉन कैंपबेल (35) और अल्जारी जोसेफ (28) का विकेट लिया। वहीं, बेन स्टोक्स ने कप्तान क्रेग ब्रैथवेट (17) और काइल मेयर्स (18) का विकेट लिया। साकिब महमूद ने भी एक विकेट लपका, जिसमें शमरह ब्रूक्स (13) का विकेट शामिल है। वहीं, पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दस विकेट खोकर 204 रन बनाए थे। संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड : 204/10 (जैक लीच 41, साकिब महमूद 49, जायडेन सील्स 3/40)। वेस्ट इंडीज : 86 ओवर में 232/8 (जोशुआ डा सिल्वा 54 (नाबाद), केमार रोच 25 (नाबाद), क्रिस वोक्स 3/48, क्रेग ओवरटन 2/71)। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵