back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष को लेकर अनुराग ठाकुर सख्त, कहा- भावनाएं आहत करने का किसी को अधिकार नहीं

सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आदिपुरुष फिल्म को लेकर यह साफ कर दिया है कि किसी भी व्‍यक्ति को किसी की भावनाएं आहत करने का कोई अधिकार नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भगवान राम के जीवन पर आधारित फिल्‍म आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म को लेकर यह साफ कर दिया है कि किसी भी व्‍यक्ति को किसी की भावनाएं आहत करने का कोई अधिकार नहीं है। यही कारण है कि अब फिल्‍म के डायलॉग बदलने की बात कही जा रही है।

आदिपुरुष विवाद पर बोले अनुराग ठाकुर

उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस पर जो फैसला करना है वो किया है, जो उसका काम भी है। फिल्‍म के निर्माता-निदेशक हैं, जो फिल्‍म के लेखक भी हैं, उन लोगों ने फिल्‍म के संवाद बदलने की बात कही है। किसी की भी भावनाओं को आहत करने का किसी को अधिकार नहीं है।’

हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

बता दें कि आदिपुरुष फिल्‍म के खिलाफ हिन्‍दू सेना के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता ने दिल्‍ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्‍म में प्रभु श्रीराम का मजाक उड़ाया गया है। इस याचिका में फिल्‍म को बैन करने की मांग की गई है।  

डायलॉग की भाषा पर उठठ रहे सवाल

जिन लोगों ने भी इस फिल्‍म को देखा है उनका कहना है कि इसमें जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है वो रामायण के समय पर त्रेता युग की भाषा से बिल्कुल मेल नहीं खाती है। फिल्‍म में एक सीन में डायलॉग का इस्‍तेमाल किया गया है, ‘तेरी जली ना?’ इतना ही नहीं एक अन्‍य जगह डायलॉग है ‘तेल तेरे बाप का आग तेरे बाप की…’ इन डायलॉग पर लगातार विवाद हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर जमकर हुई नोकझोंक! अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद पर लगाए आरोप तो संसद में मचा बवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...