back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Winter Skin Care: लोशन भी फेल? इन 5 आसान देसी टिप्स से हाथ बनेंगे सॉफ्ट और हेल्दी

सर्दियों में लोशन लगाने के बाद भी अगर हाथ रूखे दिखते हैं, तो इन 5 आसान और देसी टिप्स से स्किन को फिर से सॉफ्ट और हेल्दी बनाया जा सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ठंड का मौसम भले ही सुहावना लगता हो, लेकिन यह त्वचा के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे हाथों और पैरों की त्वचा सबसे पहले ड्राई और बेजान दिखने लगती है। अक्सर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि लोशन लगाने के बाद भी हाथ खुरदरे और गंदे से नजर आते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। कुछ पुराने और कारगर उपाय अपनाकर हाथों की खोई नमी वापस लाई जा सकती है।

1. गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

सर्दी में बहुत ज्यादा गर्म पानी से हाथ धोना त्वचा की नमी छीन लेता है। इससे स्किन और ज्यादा ड्राई हो जाती है। कोशिश करें कि हाथ धोते समय गुनगुना या हल्का ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें। इससे स्किन का नैचुरल मॉइस्चर बना रहेगा और लोशन का असर भी ज्यादा दिखेगा।

2. सही क्रीम का चुनाव है जरूरी

हर क्रीम हाथों के लिए फायदेमंद नहीं होती। सर्दी में हाथों पर शिया बटर या हायलूरोनिक एसिड वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। सुबह और रात सोने से पहले इसे जरूर लगाएं। इसके अलावा रात में सोने से पहले थोड़ी सी ग्लिसरीन लगाने से हाथों की त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है।

3. सर्दी में भी सनस्क्रीन जरूरी

अक्सर लोग मानते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में लगाई जाती है, लेकिन यह गलत है। सर्दियों की धूप भी हाथों और चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। बाहर निकलने से पहले हाथों पर सनस्क्रीन लगाना न भूलें, चाहे आपने स्वेटर ही क्यों न पहना हो।

4. पानी वाले काम में पहनें दस्ताने

किचन का काम या बार-बार ठंडे पानी में हाथ डालने से त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है। ऐसे काम करते वक्त ग्लव्स पहनें। काम खत्म होने के बाद हाथों को हल्का सा सेंक लें और सरसों का तेल लगाएं, इससे ड्राईनेस दूर होगी।

5. नाइट केयर से मिलेगी सॉफ्ट स्किन

रात का समय स्किन रिपेयर के लिए सबसे अच्छा होता है। सोने से पहले हाथों पर क्रीम, ग्लिसरीन या किसी तेल से हल्की मसाज करें। चाहें तो कॉटन ग्लव्स पहनकर सो जाएं। इससे सुबह आपके हाथ नरम और चमकदार नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अब बदलते मौसम में भी पाएं चमकता चेहरा, घरेलू नुस्खों से पाएं पार्लर जैसा निखार, महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। फरवरी का महीना मौसम बदलने के साथ ठंड और शुष्कता भी लेकर आता है, जिससे त्वचा रुखी, बेजान और...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵