back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलवान निशा दहिया की हत्या की खबर गलत, खुद वीडियो जारी कर कहा – मैं जिंदा हूं

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान निशा दहिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि अज्ञात हमलावरों द्वारा उनकी और उनके भाई की गोली मारकर हत्या करने की खबर फर्जी है। इससे पहले हरियाणा की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर ने सनसनी फैला दी थी। वीडियो में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ दिख रहीं निशा ने कहा कि वह सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा में हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, मेरा नाम निशा है। मैं बिलकुल ठीक हूं। ये जो मेरी खबर है, वो फेक (फर्जी) है। मैं गोंडा में चैंपियनशिप खेलने आई हूं। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। इससे पहले बुधवार को ऐसी खबरें आई थीं कि हरियाणा के सोनीपत में अज्ञात हमलावरों ने निशा और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह भी बताया गया कि फायरिंग में उनकी मां भी घायल हो गईं हैं। हालांकि, पहलवान ने अब इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। बाद में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने निशा के साथ एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, वह जीवित है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵