back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मियामी ओपन मुकाबले में स्विएटेक ने ओसाका को हराया

मियामी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पोलैंड की 20 वर्षीय टेनिस स्टार इगा स्विएटेक ने मियामी ओपन के खिताबी मुकाबले में जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 6-0 से हरा दिया। यह स्विएटेक की डब्ल्यूटीए टूर पर लगातार 17वीं जीत थी और चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन पर सीधे सेटों में जीत के साथ उनका लगातार यह तीसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब था। सोमवार को पोल स्टार आधिकारिक तौर पर अपने करियर में पहली बार दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगी। स्विएटेक ने कहा, मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रही हूं और खुद पर गर्व महसूस भी कर रही हूं। मुझे लगता है कि मुझे जश्न मनाना चाहिए, क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह खिताब कब तक मेरे नाम रह सकता है। पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन भी एक ही सीजन में डब्ल्यूटीए 1000 इंडियन वेल्स और मियामी में सनशाइन डबल खिताब जीतने वाली चौथी महिला बनकर एक विशेष क्लब में शामिल हो गई। इगा स्विएटेक जर्मनी की स्टेफी ग्राफ (1994 और 1996), बेल्जियम के किम क्लिजस्टर्स (2005) और बेलारूसी विक्टोरिया अजारेंका (2016) जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। 20 वर्षीय स्विएटेक यह कारनामा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। –आईएएनएस एचएमए/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵