back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी-20 वल्र्ड कप में टॉस बनी बॉस पर बिफरे सुनील गावस्कर, एक समान खेल मैदान पर दिया जोर

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि यूएई में आईसीसी टी-20 विश्व कप में टीमों को दूसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने का जो फायदा मिला है, उस पर आईसीसी को गौर करना चाहिए। टी-20 विश्व कप का 2021 संस्करण रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को दुबई में आठ विकेट से हराया। विश्व कप में एक ऐसा मुद्दा देखने को मिला है, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है, वह यह है कि टूर्नामेंट में खेले गए 45 मैचों में से 29 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी हुई है। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों पक्षों ने दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जीते। दरअसल टी-20 वल्र्ड कप में टॉस बनी बॉस एक बड़ा मुद्दा बना रहा और खेल समीक्षक के अलावा प्रशंसक भी इस बात पर जोर देते दिखे कि जो टीम टॉस जीतेगी, वह निश्चित तौर पर पहले क्षेत्ररक्षण चुनेगी, क्योंकि बाद में ओस गिरने से बॉलिंग करना मुश्किल हो रहा था। सुपर-12 राउंड में भी अधिकतर मैचों में देखने को मिला कि जो टीम टॉस की बॉस बनी, उसकी जीत तय हुई। इस पर गावस्कर ने कहा कि यह आईसीसी के लिए एक समान खेल मैदान सुनिश्चित करने के लिए एक मुद्दा है। गावस्कर ने कहा, कमेंट्री करने वाले कह रहे थे कि ओस का कोई खास प्रभाव नहीं है, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता, क्योंकि पिछले गेम में भी ऐसा हुआ था और इस बारे में कुछ करने की जरूरत है। लेकिन आप कह सकते हैं जब ग्रुप उसी समय पर खेले गए थे तो नॉकआउट मैचों का टाइम बदलने का क्या मतलब है। गावस्कर का कहना है कि यह आईसीसी क्रिकेट कमेटी के लिए एक मुद्दा रहेगा, जिसके उन्हें ठीक करना होगा ताकि मैदान में उतरने वाली दोनों टीमों के लिए खेल बराबरी का रहे। स्पोर्ट्स टुडे ने गावस्कर के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि आईसीसी क्रिकेट समिति के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ है कि दोनों टीमों के लिए एक समान खेल का मैदान हो। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵