back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रीलंका के क्रिकेटरों ने निवर्तमान कोच मिकी आर्थर को लिखा भावुक पत्र

कोलंबो, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मिकी आर्थर द्वारा मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीलंका के क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर भावुक पत्र लिखा हैं। आर्थर का श्रीलंकाई टीम के साथ आखिरी असाइनमेंट वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज है। इसके बाद, क्लब की कोचिंग करने के लिए इंग्लिश काउंटी की ओर से डबीर्शायर का रुख करेंगे। श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान, दिमुथ करुणारत्ने ने आर्थर की सबसे मेहनती और सहायक कोच के रूप में सराहना की, जब यह घोषणा की गई कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद श्रीलंका के साथ अपना कार्यकाल समाप्त करेंगे। करुणारत्ने ने ट्विटर पर आर्थर के साथ एक तस्वीर पोस्ट साझा करते हुए कहा, आपने हमें खुद पर विश्वास दिलाया। कोई भी आपसे अधिक सफलतापूर्वक मार्गदर्शन नहीं कर सका। हम अब तक मिले सबसे मेहनती और सहायक कोच को अलविदा कहने के लिए दुखी हैं। हमें मार्गदर्शन देने के लिए शुक्रिय और आपके आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...