back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली की टीम को दक्षिण अफ्रीका के डी कॉक, नॉर्टजे और रबाडा देंगे चुनौती

केप टाउन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज में कप्तान विराट कोहली की टीम को क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे और कैगिसो रबाडा चुनौती देते नजर आएंगे। बता दें कि पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। यूएई में टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से न खेलने पर हुए विवाद के बावजूद, डी कॉक को डीन एल्गर के नेतृत्व में टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जिसमें टेम्बा बावुमा उनके डिप्टी होंगे। डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ियों में से एक थे, जो हाल के अंतरराष्ट्रीय मैचों में ब्लैक लाइव्स मैटर के समर्थन में घुटने नहीं टेक रहे थे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी टी20 विश्व कप के दौरान एक बयान जारी कर कहा था कि ब्लैक लाइव्स मैटर के समर्थन में सभी खिलाड़ियों को घुटने होंगे। सीएसए ने कहा था, दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल से पहले घुटने न टेकने के व्यक्तिगत फैसले पर बातचीत की गई थी। सीएसए ने मंगलवार को 21 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय चयन पैनल ने उसी टीम का चुनाव किया, जिसने इस साल जून में वेस्टइंडीज का सफलतापूर्वक दौरा किया था। हालांकि तीन अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम: डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सरेल इरवी, बेयुरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्टजे, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मागाला, रयान रिकेल्टन और डुआने ओलिवियर। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵