back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाइक दुर्घटना में घायल हुए शेन वार्न, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

सिडनी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न रविवार को एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वे एहतियात के तौर पर अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने सोमवार को न्यूज कॉर्प के हवाले से कहा कि, वार्न अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक चला रहे थे, तभी वह गिर गए और 15 मीटर से अधिक दूरी में फिसल गए थे। शेन वार्न का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य में आगे कोई समस्या नहीं हो, इसलिए अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, 52 वर्षीय खिलाड़ी, जिन्होंने 145 टेस्ट खेले हैं और खेल में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह बाइक से फिसले और गिरने के दौरान लगी चोट से बचते रहे। वार्न ने न्यूज कॉर्प को बताया, मैं थोड़ा चोटिल हुआ। वार्न 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हिस्सा लेंगे। हाल ही में, शेन वॉर्न ने स्टीव स्मिथ को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...