back to top
41.5 C
New Delhi
Thursday, June 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 505/8

कराची, 13 मार्च (आईएएनएस)। उस्मान ख्वाजा (160) और एलेक्स कैरी (93) की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना दबदबा कायम रखा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 505/8 रन बना लिए हैं, जिसमें मिशेल स्टार्क (28) और कप्तान पैट कमिंस (0) क्रीज पर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की अच्छी शुरुआत की, ख्वाजा और नाइटवॉचमैन नाथन लियोन ने चौथे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। उन्होंने शुरुआती घंटे के दौरान मेजबानों को निराश करना जारी रखा। फहीम अशरफ ने लियोन (38) रनों पर पवेलियन भेज दिया। इस बीच, ख्वाजा ने दूसरे छोर पर बेहतर दिखे और टेस्ट क्रिकेट में फाइन लेग की ओर सिंगल के साथ अपने तीसरे 150 से अधिक स्कोर तक पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया 332/4 पर लंच पर गया। साजिद खान ने दूसरे सत्र की शुरुआत में पाकिस्तान को सफलताएं दिलाई, जब उन्होंने ट्रेविस हेड को 23 रन पर अपना शिकार बना लिया। ख्वाजा 160 रन बनाकर आउट हो गए। अब यह पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज द्वारा दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। ग्रीन और एलेक्स केरी ने फिर 15.1 ओवर तक खेला, जिसमें पूर्व ने नोमान अली के खिलाफ एक छक्के और एक चौके के साथ कुछ ठोस इरादे दिखाए, इससे पहले उसी गेंदबाज ने ग्रीन को 28 रन पर आउट किया। आईसीसी रिपोट के अनुसार, चाय के ब्रेक के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 407/7 रन बना लिए थे। मेजबान टीम ने अंतिम सत्र के दौरान कड़ी मेहनत करना जारी रखा, लेकिन 98 और रनों के साथ वांछित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके। कैरी ने मिशेल स्टार्क के साथ अर्धशतक जमाया और इस प्रक्रिया में अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 450 के पार पहुंचा। लेकिन कैरी आखिर में अपने शतक से चूक गए और 93 रनों पर बाबर आजम को अपना विकेट दे बैठे, जिससे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 505/8 रन बनाए। संक्षिप्त स्कोर : ऑस्ट्रेलिया 505/8 (उस्मान ख्वाजा 160, एलेक्स केरी 93, फहीम अशरफ 2/55, साजिद खान 2/151)। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Beauty Tips: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

आजकल हर कोई साफ, चमकदार और स्वस्थ त्वचा चाहता...

Baby Name: इशिका नाम का मतलब – Isika Name Meaning

Baby Name: Isika Name Meaning – इशिका नाम का...

Vaani Kapoor: खूबसूरती, स्टाइल और Bollywood में बढ़ता स्टारडम

Bollywood की ग्लैमरस और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल Vaani...

Tamannaah Bhatia ने अपने बोल्ड लुक से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia एक्ट्रेस...

Maruti Fronx Flex Fuel: पेट्रोल नहीं, Ethanol पर दौड़ेगी नई Fronx! 4 जून को मारुति करने जा रही बड़ा खुलासा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता...

Government Data Leak: सरकारी पोर्टल से डेटा लीक हो जाए तो क्या हैं आपके अधिकार? जानिए क्या कहता है कानून

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीबीएसई के लाखों छात्रों के लिए...

चारधाम यात्रा हुई महंगी, पेट्रोल-डीजल के साथ होटल और टैक्सी किराए ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का खर्च

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा...

लोन लेने से पहले EMI के ये नियम जरूर जान लें, छोटी गलती बढ़ा सकती है आर्थिक बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में घर, कार,...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵