back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन पर बोलीं सना मीर, पिछली हार से नहीं उभरी विराट की टीम

दुबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला टीम की क्रिकेटर सना मीर ने बुधवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 12 के पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों भारत 10 विकेट से हारने के बाद उसका असर उनके दूसरे मैच न्यूजीलैंड के साथ भी दिखाई दिया जहां विराट की सेना को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान से भारत की सबसे खराब टी20 हार के बाद विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्मसमर्पण कर दिया। भारतीय टीम ने कीवीओं के खिलाफ स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 110 रन बनाए। जिसे विरोधी टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 14.3 ओवरों में ही मैच को अपने नाम कर लिया। सना मीर ने बुधवार को कहा, भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली बड़ी हार से उबरना आसान नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा लगा कि वे अभी भी पूरी तरह से आगे नहीं बढ़े हैं। वे अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली हार को भुलाकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को भारत अपने तीसरे मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा। अगर भारत ये मैच भी हार जाता है तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की जो भी संभावना है, वह भी खत्म हो जाएगी। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵