back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रियो ओलिंपिक के प्रमुख नुजमैन को 30 साल कैद की सजा

रियो डी जनेरियो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील ओलंपिक समिति (सीओबी) के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस आर्थर नुजमैन को कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 30 साल 11 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में जज मार्सेलो ब्रेटास ने कहा, 79 साल के पूर्व अध्यक्ष ने 2016 ओलंपिक की मेजबानी के लिए वोट खरीदने की गलत योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, कार्लोस नुजमैन के अपराध अत्यधिक निंदनीय हैं। वे सब कुछ जानते हुए भी लालच में आकर अपराधों को अंजाम देने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। ब्राजील के कानून के तहत, नुजमैन अपनी सभी अपीलों के लंबित रहने तक मुक्त रहेंगे। इस मामले में रियो के पूर्व गवर्नर सर्जियो कैब्राल, उद्यमी आर्थर सोरेस और रियो 2016 के संचालन प्रमुख लियोनाडरे ग्रिनर को भी दोषी पाया गया। जांचकर्ताओं के बताया कि नुजमैन, कैब्राल, सोरेस और ग्रिनर ने ओलंपिक होस्टिंग अधिकारों के लिए वोटों के बदले में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष लैमिन डियाक और उनके बेटे डियाक को रिश्वत दिया गया था। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...