back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवम दुबे को ऊपर भेजने का फैसला सही: सुनील गावस्कर

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के हरफनमौला युवा खिलाड़ी शिवम दुबे आईपीएल 2022 में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आकर अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने 9 मैच में 160.34 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़े हिट मारने को लेकर दुबे की सराहना की और दावा किया कि टीम प्रबंधन के उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के फैसले से उन्हें फायदा हुआ है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव पर कहा, दुबे अपनी ताकत का सही उपयोग कर रहे हैं। वह गेंद को दूर तक हिट कर रहे हैं। उनका इस सीजन में बेहतर स्ट्राइक रेट है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें ऊपर के क्रम में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी मिल रही है, जिसका अर्थ है कि उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए अधिक ओवर मिल रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्वान ने आरसीबी के खिलाफ दुबे की 46 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी का जिक्र करते हुए कहा कि बल्लेबाज ने एक वरिष्ठ खिलाड़ी की जिम्मेदारी ली और अच्छा स्कोर किया। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...