back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशेज की चुनौतियों के लिए तैयार हूं: हेजलवुड

ब्रिसबेन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। यूएई में आईसीसी टी20 विश्व कप और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल 2021 जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने मंगलवार को कहा कि आठ दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाले एशेज की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। हेजलवुड ने टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक बड़ी भूमिका निभाई थी और टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरे। कंगारुओं ने कीवियों को 172/4 रन पर रोक दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। फाइनल मैच में हेजलवुड ने कीवी कप्तान केन विलियमसन (85), डेरिल मिशेल (11) और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया था और अपने चार ओवरों में 3/16 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट में हेजलवुड ने 15.9 के औसत से 11 विकेट झटके। टी20 विश्व कप में विकेट लेने वालों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के बाद हेजलवुड शामिल हैं। हेजलवुड दुबई में आईपीएल के दूसरे फेस में सीएसके के हिस्सा बने थे। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने यहां टीम के सदस्यों के साथ मिलकर स्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करना सीखा है और उन्हें अपने अभ्यास में लाया। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵