back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राशिद खान ने शानदार स्पेल में की गेंदबाजी, मुंबई के खिलाफ चटकाए थे दो विकेट

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बावजूद, गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान ने शुक्रवार को दिखाया कि उनकी गेंदबाजी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। 23 वर्षीय खिलाड़ी पिछले मैचों में टीम की तरफ से अपने बल्ले से भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। हालांकि, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने मात्र 5 रन से मैच को गंवा दिया था। मुंबई की पारी के दौरान गुजरात टीम की ओर से राशिद ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह वाकई काबिले तारीफ है, उन्होंने बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और अपने ओवरों में ज्यादा रन नहीं दिए। साथ ही उन्होंने पहली शुरुआती साझेदारी तोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले रोहित शर्मा का विकेट झटका, जिसके बाद दूसरा विकेट किरोन पोलार्ड का चटकाया। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान की काबिलियत कभी सवालों के घेरे में नहीं रही। वह शानदार गेंदबाजी कराते हैं, जिस कारण बल्लेबाज भी कभी-कभी दबाव में आ जाता है। गुजरात भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं जीता हो, लेकिन पूर्व मैचों में टीम के सभी खिलाड़ियों ने मैच में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया कि वह जानबूझकर ऐसी गेंदबाजी कर रहे थे, जिससे बल्लेबाज परेशानी में आएं। राशिद ने कहा, हां, टी20 में गेंदबाजी करते समय विकेट लेना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन मेरे लिए यह थोड़ा अलग है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा टीम की ओर ध्यान देता हूं। मेरे दिमाग में हमेशा यही होता है कि मैं एक अच्छी और किफायती गेंदबाजी करूं। यह ऐसी चीज है जो हमेशा बल्लेबाजों पर दबाव डालती है और हम उम्मीद करते हैं कि विकेट दूसरे छोर पर आएंगे। अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी के लिए जो बात सबसे अलग है वह यह है कि वह अपने खेल के बारे में बहुत जागरूक है। वह अच्छे से जानते हैं कि बल्लेबाजों को गेंदबाजी से परेशानी में रखो ताकि दूसरे छोर से विकेट आते रहें। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵