back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जायसवाल और हेटमायर की बल्लेबाजी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने बदला मैच का रुख

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 में अपना सातवां मैच जीता। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयंक अग्रवाल की नेतृत्व वाली टीम पंजाब किंग्स ने छह विकेट से मैच को गंवा दिया। पंजाब के 189 रनों के जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवरों में चार विकेट खोकर 190 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर की बल्लेबाजी और गेंदबाज युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी की मदद से राजस्थान ने छह विकेट से जीत दिलाने में मदद मिली। मेगा नीलामी से पहले राजस्थान द्वारा रिटेन किए जाने के बाद टूर्नामेंट की शुरुआत जायसवाल के लिए अच्छी नहीं रही है। उन्होंने पहले तीन मैचों में 20, 1 और 4 का स्कोर बनाया था। करुण नायर के स्थान पर जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई पारी में दो छक्के और नौ चौके की मदद से शानदार 41 गेंदों पर 68 रन बनाए। वहीं, पहले विकेट के लिए जोश बटलर और जायसवाल के बीच 46 रन की साझेदारी हुई। मैच के बाद जायसवाल ने कहा, मैंने बल्लेबाजी को सरल रखने की कोशिश की ताकि मैं अपनी पारी को लंबी पारी में बदल सकूं। टीम को 30 गेंदों पर 47 रन की जरूरत थी। क्रीज पर पडिक्कल और हेटमायर क्रीज पर मौजूद थे। हेटमायर ने रबाडा के ओवर में बाउंड्री लगाकर रन रेट को लक्ष्य के और नजदीक ला दिया। अर्शदीप ने 19वें ओवर में यॉर्कर का इस्तेमाल किया और पडिक्कल को आउट कर दिया। आखिरी छह गेंदों पर टीम को जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी राहुल के हाथों में थी, जहां उन्होंने पहली गेंद वाइड फेंकी। इस दौरान हेटमायर स्ट्राइक पर थे और उन्होंने अगली गेंद पर एक छक्का जड़कर स्कोर को बराबर पर ला दिया। इसके बाद एक रन लेकर हेटमायर मच के फिनिशर बने। लेकिन इस मैच में जायसवाल की पारी टीम के लिए टर्निग प्वाइंट बनी। जायसवाल ने आगे कहा, मैं इस पारी को राजस्थान के क्रिकेट निदेशक जुबिन सर को समर्पित करना चाहता हूं। उन्होंने हर समय, जब भी मैं उनके साथ बैठता था उन्होंने मेरी बहुत मदद की है। वह हमेशा मुझे प्रेरित करते रहते थे। इस तरह का प्रदर्शन करना एक खुशी की बात है। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...