back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीवीएल: अहमदाबाद डिफेंडर्स फाइनल में कोलकाता थंडरबोल्ट्स का सामना करने के लिए तैयार (प्रिव्यू)

हैदराबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के 23 मैचों के कड़े मुकाबले के बाद रविवार को हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए अहमदाबाद डिफेंडर्स और कोलकाता थंडरबोल्ट्स आमने-सामने होंगे। अहमदाबाद डिफेंडर्स ने गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में हैदराबाद ब्लैक हॉक्स को 4-1 (15-13, 15-12, 9-15, 15-12) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में कालीकट हीरोज को 3-0 (16-14) 14, 15-10, 17-15) से शिकस्त दी थी। अहमदाबाद डिफेंडर्स के कप्तान मुथुसामी ने कहा, हमने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा समन्वय किया है। हमने प्रतियोगिता की शुरुआत में फाइनल के बारे में नहीं सोचा था। हमने इसे एक सामान्य मैच की तरह लिया था। अब हम यहां हैं और उम्मीद है कि हम उसी तरह से फाइनल भी खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, हम अपने कोचों द्वारा निर्धारित रणनीतियों के अनुसार खेलेंगे। मुझे लगता है कि हमें अपने रक्षात्मक खेल में सुधार करना होगा। उम्मीद है कि हम अपनी गलतियों को सुधार कर सकते हैं और फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने कालीकट हीरोज के खिलाफ अपने सेमीफाइनल के तीसरे सेट में शानदार वापसी की। कप्तान अश्वल राय ने टिप्पणी की, जब हम 1-8 से नीचे थे, तो हमारे कोचों ने हमें शांत रहने के लिए कहा, क्योंकि हम पहले ही मैच में 2-0 से आगे थे। उन्होंने हमें यह भी बताया कि सेट तब तक खत्म नहीं हुआ है जब तक एक टीम 15 अंक तक नहीं पहुंचती है और अगर हम कोशिश करते रहे तो हम अंक जीतते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, इसलिए, हम विश्वास के साथ कोर्ट में गए और फैसला किया कि हम सेट खत्म होने तक हार नहीं मानेंगे। हमने अपनी टीम वर्क और समन्वय के कारण सेट जीता। हमने कुछ ऐसा किया जो असंभव लग रहा था और हम फाइनल में पहुंच गए। हमारे अंदर सेमीफाइनल जीत के बाद काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵