back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पॉवेल का खुलासा, पंत से नंबर 5 पर भेजने का किया था अनुरोध

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने खुलासा किया कि उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के बारे में समझाने की कोशिश की और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नंबर 5 भेजने का अनुरोध किया था। 28 वर्षीय पॉवेल ने इस आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी की शुरुआत नंबर 6 से की थी, फिर बीच में नंबर 5 पर दो बार बल्लेबाजी की, फिर से नंबर 6 पर उन्हें भेज दिया गया था और यहां तक कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नंबर 8 पर बल्लेबाजी की थी। वास्तव में अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजो को उनके आगे भेजा गया था। गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने आठ पारियों में 19.28 की औसत से सिर्फ 135 रन बनाए थे। चूंकि बल्लेबाज ने विभिन्न क्रमों पर बल्लेबाजी की थी और आईपीएल का शानदार सीजन नहीं चल रहा था, पंत उनके कमरे में गए और उनसे पूछा कि वह कहां बल्लेबाजी करना चाहते हैं, जिस पर पॉवेल ने जवाब दिया, बस मुझ पर भरोसा करो और मुझे पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने दो। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए पॉवेल ने धुंआधार पारी खेली (35 गेंदों में नाबाद 67) और डेविड वार्नर (नाबाद 92) के साथ नाबाद 122 रन की साझेदारी की, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के मैच में ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रन से हरा दिया। पॉवेल ने यह भी बताया कि इस आईपीएल की शुरुआत में उनके लिए चीजें थोड़ी कठिन थीं और उन्होंने अपने कप्तान से निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की निराशा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, मैं आईपीएल में अच्छी फॉर्म में हूं, यह जानते हुए कि मैंने बहुत काम किया है। आईपीएल की शुरुआत में यह मेरे लिए थोड़ा कठिन था। मैं बस खुद पर विश्वास रखता हूं। मैंने ऋषभ के साथ बातचीत की, उन्हें समझाया कि मैं किस नंबर पर खेलना चाहता हूं, लेकिन नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने जाना थोड़ा निराशाजनक था। दूसरी ओर, 24 वर्षीय पंत ने कहा कि उन्हें अपने साथियों के साथ बातचीत करने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे अपने साथियों के साथ बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं थी। शुरुआत में वह रन बनाने में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन हमें पता था कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं, इसलिए हमने उनका समर्थन किया। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...