back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमसीजी में बॉक्सिंग-डे टेस्ट पर पूरी क्षमता से लोगों को आने की दी गई मंजूरी

मेलबर्न, 18 नवंबर (आईएएनएस)। विक्टोरियन सरकार द्वारा सभी कोविड-19 प्रतिबंध हटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में पूरी क्षमता से लोगों को आने की अनुमति दी गई है। विक्टोरिया सरकार ने खेल आयोजनों में भीड़ पर लगी सभी प्रतिबंध को हटा लिया है, क्योंकि वे टीकाकरण के लक्ष्य तक पहुंच गए हैं। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा, विभिन्न स्थानों पर अब कितने लोग जा सकते हैं। इसकी कोई सीमा नहीं हैं। क्योंकि सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, चाहे वह बॉक्सिंग डे पर एमसीजी में 1 लाख हो या इससे कम। लोग मैच का आनंद उठाने मैदान में आ सकते हैं। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, जो दर्शक बॉक्सिंग डे टेस्ट में आना चाहते हैं, उन्हें कोविड का टीका लगवाने की आवश्यकता है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵