back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुलदीप की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजना मेरा लक्ष्य था : मैक्सवेल

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ ग्लेन मैक्सवेल ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव का मुकाबला करने के लिए एक बहुत ही अलग रणनीति अपनाई। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने स्पिनर की गेंद को बाउंड्री की ओर मारने का लक्ष्य रखा था, जिसमें वे सफल रहे। मैक्सवेल ने 34 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 66 रन की पारी खेली, जिस कारण आरसीबी ने पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। मैक्सवेल ने कुलदीप यादव के एक ओवर में 23 रन जुटाए। मैक्सवेल ने कहा, मैंने कुलदीप के ओवर में बड़े शार्ट लगाए, जिसमें हम सफल भी हुए। गेंद फेंकने से पहले मैंने उसे ब्राउंड्री के बाहर पहुंचाने का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने मुझे अपनी ही गेंद पर आउट किया, जिसमें मैं उनकी गेंद पर ललित यादव को कैच थमा बैठा। मैक्सवेल ने कहा कि मेरे आउट होने के बाद जिस तरह से दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, उससे वह वास्तव में खुश हैं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵