back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी, रवींद्र जडेजा संभालेंगे कमान

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को घोषणा की है कि प्रतिष्ठित विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया है। धोनी की जगह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई के नए कप्तान होंगे। सीएसके ने कहा, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व सौंपने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे धोनी अगस्त 2020 में पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। उनकी कप्तानी में, चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल ट्रॉफी जीती, इसके अलावा दो बार चैंपियंस लीग के विजेता रहे हैं। सीएसके शनिवार को दो बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत करेगी। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

MS Dhoni Retirement: धोनी लेने जा रहे हैं IPL से संन्यास? उन्होंने खुद दे दिया जवाब, फैंस में निराशा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है जिसमें पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵