मुंबई,एजेंसी। ठाणे जिले में भिवंडी शहर के वालपाड़ा इलाके में वर्धमान बिल्डिंग हादसे में सोमवार सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। मलबे से अब तक 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन सभी का इलाज ठाणे के उपजिला अस्पताल में हो रहा है। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ ) के सब डिवीजनल आफिसर अमित सानप ने बताया कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ और टीडीआरएफ की टीम सावधानी से मलबा हटा रही हैं।





