back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022: एडम मिल्ने की जगह सीएसके में शामिल हुए श्रीलंका के मथीशा पथिराना

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुरुवार को घोषणा की है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन के शेष मैचों के लिए न्यूजीलैंड के तेज एडम मिल्ने की जगह श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को टीम में जगह दी गई है। इस बारे में आईपीएल की एक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई। 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीएसके के पहले मैच में उन्होंने 2.3 ओवर में 0/19 रन दिए, जिसके बाद उन्हें चोट लग गई और आईपीएल 2022 से बाहर हो गए। श्रीलंका के क्रिकेट हलकों में जूनियर लसिथ मलिंगा के नाम से जाने वाल पथिराना का एक्शन उनसे मिलता-जुलता है। कैंडी का एक युवा 19 वर्षीय दाएं हाथ का मध्यम तेज गेंदबाज है। वह 2020 और 2022 सीजनों में श्रीलंका के अंडर19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज में 2022 अंडर19 विश्व कप में पथिराना ने चार मैचों में 27.28 की औसत और 6.16 की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए थे। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर सीएसके में शामिल होंगे और आईपीएल 2022 का हिस्सा बनने वाले छठे श्रीलंका के खिलाड़ी बन जाएंगे। पथिराना सीएसके के लिए कोई अनजान चेहरा नहीं है, क्योंकि उन्हें फ्रेंचाइजी द्वारा 2021 सीजन में एक आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। उन्होंने सीनियर क्रिकेट स्तर पर दो टी20 के अलावा एक लिस्ट ए मैच खेले हैं। सीएसके छह मैचों में केवल एक जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करो या मरो का होगा, जो टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत की तलाश में है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵