back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंडोनेशिया ओपन 2021 : आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु

बाली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया ओपन 2021 के महिला एकल में भारत की पीवी सिंधु ने गुरुवार को जर्मनी की यवोन ली को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इस आयोजन की तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने युओन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और केवल 37 मिनट में 21-12, 21-18 से मैच जीत लिया। पहले गेम में शुरुआती आदान-प्रदान के बाद, दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। इस दौरान, सिंधु ने 6-4 से दो अंकों की बढ़त बनाए रखी और इस गेम में लगातार सात अंक लेकर 21-12 से जीतने में कामयाब रही। दूसरे गेम में युओन ने बेहतर प्रदर्शन किया और सिंधु को अंकों के मामले में पीछा करती रहीं। इसी बीच, हैदराबाद की 26 साल की खिलाड़ी ने बढ़त बनाते हुए अपने दूसरे गेम को भी जीत लिया। अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला दक्षिण कोरिया की सिम यू-जिन और स्पेन की बीट्रिज कोरालेस के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...