back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भारत शीर्ष पर बरकरार

दुबई, 4 मई (आईएएनएस)। भारत ने आईसीसी टी20 टीम वार्षिक अपडेट में बुधवार को शीर्ष पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। लिस्ट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने रैंकिंग में इंग्लैंड पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, नई रैंकिंग मई 2019 से पूरी हुई सभी टी20 श्रृंखलाओं के आधार पर तय की गई है, जो मई 2021 से पहले पूरी हुई हैं। भारत के अब 270 अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के 265 अंक हो गए हैं। पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: 261, 253 और 251 अंकों के साथ तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमें हैं। यूएई और ओमान में 2021 आईसीसी टी20 विश्व कप में अपनी निराशा के बाद भारत इस प्रारूप में शानदार फॉर्म में है, जहां वे सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहे थे। शर्मा की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया है। शर्मा ने पिछले साल विश्व कप के बाद विराट कोहली की जगह कप्तानी का कार्यभार संभाला था। न्यूजीलैंड पांच रेटिंग अंक (250) गंवाकर दो पायदान नीचे छठे नंबर पर आ गया है। वेस्टइंडीज (240 अंक) सातवें स्थान पर बरकरार है। बांग्लादेश (233 अंक) और श्रीलंका (230 अंक) दोनों क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर है। अफगानिस्तान छह रेटिंग अंक (226) गंवाकर टॉप 10 से बाहर हो गया है। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...