back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान रॉयल्स की टीम से मैंने बहुत कुछ सीखा : चेतन सकारिया

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें खेल की और बारिकियों को सीखने में मदद की है। 13 फरवरी को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 4.2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सकारिया ने राजस्थान रॉयल्स के प्रति आभार व्यक्त किया। सकारिया ने कू पर लिखा, राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल का एक सीजन मेरे लिए एक बड़ा अवसर था, जिसमें मुझे सीखने में मदद मिली। मैं अपने सभी साथियों और आरआर के सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, फ्रैंचाइजी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया उसके लिए हमेशा उनका आभारी हूं। उनके निरंतर समर्थन के लिए जुबीन सर और रॉमी सर को धन्यवाद देना चाहता हूं। घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले 23 वर्षीय सकारिया अब दिल्ली टीम के लिए खेलेंगे और अपना एक्शन दिखाएंगे। इस बार दस टीमें आईपीएल 2022 सीजन में मैदान पर उतरेंगी। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵