back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान दौरा रद्द होने पर बोले होल्डिंग, ईसीबी भारत के साथ ऐसा नहीं कर सकता था

लंदन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अगर यह भारत दौरा होता तो ईसीबी यह नहीं कह सकता था कि उनकी टीम वहां का दौरा नहीं करेगी। विश्व के कई पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर्स ने ईसीबी की इस फैसले को लेकर आलोचना की है। होल्डिंग ने स्काईस्पोटर्स से कहा, यह लोग पाकिस्तान में चार दिन गुजार सकते थे। मुझे यकीन है कि वे भारत के साथ ऐसा नहीं कर सकते थे। यह जो संकेत मुझे देता है वो पश्चिमी अहंकार है। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा मुझे आपके साथ करने का मन करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, मैं वही करूंगा जो मैं चाहता हूं। उन्होंने कहा, भारत अमीर और पावरफुल है। मैं माइक आर्थरटोन और जॉर्ज डोबेल से सहमत हूं जिन्होंने ईसीबी की आलोचना की। ईसीबी ने क्षेत्र का दौरा करने में जोखिम का हवाला देकर पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया था। ईसीबी ने हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल फुल सीरीज का आश्वासन दिया है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵