back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्चे के जन्म पर हेटमायर आईपीएल के बायो बबल से निकले बाहर

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के 25 वर्षीय मध्य क्रम बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपने बच्चे के जन्म पर इंडियन प्रीमियर लीग का बायो-बबल छोड़ दिया है, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज ने संकेत दिया है कि वह टीम में जल्द वापसी करेंगे। रविवार सुबह राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्वीट में कहा, शिमरोन हेटमायर पिता बन गए हैं, उन्हें ढेर सारी बधाईयां। हम उनकी हर तरह से मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन हैटमायर जल्द मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में टीम में शामिल होंगे। हेटमायर ने भी संकेत दिया कि वह जल्द ही वापस आएंगे जब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, मैं अपने बच्चे के जन्म पर बायोबबल से बाहर जा रहा हूं। यह मेरा पहला बेबी है। साथ ही उन्होंने अपने होटल के कमरे की ओर इशारा किया और कहा मेरा सामान अभी भी कमरे में है। मैं केवल कुछ दिन के लिए जा रहा हूं। जल्द मिलेंगे। शनिवार को वानखेड़े में पंजाब किंग्स के खिलाफ हेटमायर ने 16 गेंदों में 31 रन की पारी खेलकर टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाब द्वारा दिए गए 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत शानदार रही। टीम ने दो गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया। हेटमायर मध्य क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ अपनी साझेदारी निभा रहे थे। इस जीत के साथ रॉयल्स तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और 24 मई से शुरू होने वाले प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद कर रही है। हेटमायर इस सीजन में खेली गई 11 पारियों में से सात पारियों में नाबाद रहे। ईएसपीएन क्रिक इन्फो के अनुसार, 214.28 की स्ट्राइक रेट के साथ हेटमायर इस सीजन में शीर्ष पांच फिनिशरों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। रॉयल्स, जिनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए लीग में तीन मैच बचे हैं, वे 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे और हेटमायर की जगह जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, डेरिल मिशेल और रासी वैन डेर उन लोगों में से हैं जो बल्लेबाज की जगह ले सकते हैं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs RR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज महामुकाबला, जानिए अहमदाबाद की पिच का मिजाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल को Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला Narendra...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵