back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखण्ड के बाद बिहार में भी बर्ड फ्लू का खतरा, बिहार के मुजफ्फरपुर में भी अलर्ट जारी

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अब तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

मुजफ्फरपुर,एजेंसी। झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने मुजफ्फरपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सक ने जिले के सभी ब्लॉकों में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर पक्षियों की डेली रिपोर्ट देने को कहा है।पड़ोसी राज्य झारखंड में में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर जिले में भी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

अब तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया

हालांकि अब तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। मुजफ्फरपुर के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुधेंदु कुमार ने हि.स. से बातचीत में कहा कि हमें सतर्क रहना होगा। विशेष तौर पर मुर्गियों और पंछियों के पालन के दौरान विशेष साफ-सफाई को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। हम जितना ज्यादा सतर्क रहेंगे, उतना ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। बर्ड फ्लू की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता ही हमें बचा सकती है।

तत्काल विभाग को सूचित करें

उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो, तत्काल विभाग को सूचित करें। विभाग भी अपने स्तर से लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा कर रहा है. विभाग के स्तर से यह निर्देश प्राप्त है कि प्रतिदिन इससे संबंधित रिपोर्ट भी जाए। हम प्रतिदिन राज्य सरकार को रिपोर्ट भेज रहे हैं। यदि कहीं कोई मामला सामने आता है, तो तत्काल इसकी जानकारी दी जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵