back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के मुजफ्फरपुर में आग का कहर, चार बहनों की जलकर मौत, भागने का भी मौका नहीं मिला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी।

मुजफ्फरपुर, एजेंसी। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आग तीन घरों तक फैल गई। इस दौरान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, आठ वर्षीय शिवानी ,पांच वर्षीय अमृता और तीन वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा राजेश राम और मुकेश राम के घर पर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। उनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। सदर थाना अध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा ने आग लगने और चार बच्चियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है चार-पांच लोग झुलस भी गए हैं। उनका इलाज चल रहा है

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...