back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रशंसक ने रोहित शर्मा से मांगी भारत और पाकिस्तान मैच की टिकट

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले को देखने आए एक प्रशंसक ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा से टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की टिकट देने की अपील की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुनिया भर में क्रिकेट के प्रशंसक 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए उत्साहित हैं। भारतीय प्रशंसकों में भी 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले को देखने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे ही एक प्रशंसक जो शुक्रवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला देखने आया था, उसने स्टैंड में बैठकर प्लेकॉर्ड में संदेश लिखा, रोहित भारत और पाकिस्तान मुकाबले की दो टिकट चाहिए, प्लीज। इस संदेश को कैमरे ने एटेंशन दी और यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की टिकटें पहले से ही बिक चुकी हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵