back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड तेज गेंदबाज साकिब महमूद का इस्तेमाल राष्ट्रीय मैचों में भी किया जाए : नासिर हुसैन

लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन चाहते हैं कि तेज गेंदबाज साकिब महमूद का इस्तेमाल न केवल विदेशी दौरों पर बल्कि इंग्लैंड में भी किया जाए। उन्होंने ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रा हुए दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। 25 वर्षीय महमूद इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने प्रत्येक पारी में दो विकेट लिए। सोमवार को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रा रहा था। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच खेले गए दो टेस्ट ड्रा रहे। तीसरा टेस्ट 24 मार्च से सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा के राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हुसैन ने सोमवार को डेली मेल के हवाले से अपने कॉलम में लिखा, साकिब महमूद को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को सीमर के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हुसैन ने आगे कहा, महमूद को अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, राष्ट्रीय मैचों में भी इस्तेमाल करना चाहिए। उनके पास गेंद फेंकने की क्षमता है, वे अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दबाव में रख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैंने दूसरे टेस्ट में साकिब महमूद की गेंदबाजी देखी, उन्होंने जिस तरह से नई गेंद से गेंदबाजी की, वह तारीफ लायक थी। उन्होंने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में 2-2 विकेट चटकाए थे। अपने ओवरों में ज्यादा रन नहीं दिए और बल्लेबाजों पर दबाव कायम रखा। हालांकि, उन्होंने इस दौरान पहली पारी में छह नो बॉल फेंकी, इस ओर उन्हें सुधार करना चाहिए और अपनी गेंदबाजी कैरियर को आगे बढ़ाना चाहिए, वह इंग्लैंड टीम में एक सफल गेंदबाज साबित हो सकते हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵