back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणजी ट्रॉफी में ढुल ने रचा इतिहास, डेब्यू में दोनों पारियों में लगाया शतक

गुवाहटी, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बल्लेबाज और भारत के 2022 अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के दौरान अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतिहास रच दिया है, क्योंकि उन्होंने अपने दोनों पारियों में शतक लगाया है। तमिलनाडु के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में, ढुल ने अपने क्रिकेट फॉर्म को जारी रखते हुए 202 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 113 रन बनाए। ढुल के नाबाद शतक और उनके साथी ध्रुव शौरी के 107 रनों की अजेय पारी की बदौलत दिल्ली ने मैच ड्रा होने से पहले 65 ओवरों में 228/0 का स्कोर बनाया, जिससे तमिलनाडु को पहली पारी की बढ़त के कारण तीन अंक मिले। उन्होंने जिस तरह से अपने शॉट खेले उससे सभी को प्रभावित किया, वैसे ही ढुल ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी जारी रखी। इसके बाद, उन्होंने 200 गेंदों में शाहरुख खान के पार्ट टाइम ऑफ स्पिन की गेंद पर एक चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस मुकाम तक पहुंचने के बाद, ढुल ने मैच ड्रॉ होने से पहले मैदान पर एक छक्का लगाया। अपनी पारी में ढुल ने ऑफ साइड से 59 रन बनाए, जबकि 144 डॉट गेंदों खेलते हुए ऑन-साइड में 54 रन बटोरे। 1952/53 में गुजरात के लिए नारी कांट्रेक्टर (नाबाद 102 और 102) और 2012 में महाराष्ट्र के लिए विराग अवाटे (126 और 112) के बाद ढुल रणजी ट्रॉफी की शुरुआती मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मंसूर अली खान पटौदी, सुरिंदर खन्ना, मदन लाल, अजय शर्मा, रमन लांबा और ऋषभ पंत की विशेषता वाले क्लब में शामिल होकर ढुल रणजी ट्रॉफी की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दिल्ली के छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले, गुरुवार को 2021/22 रणजी ट्रॉफी के पहले दिन, ढुल ने दिल्ली की पहली पारी में 141.2 ओवर में 452 के स्कोर में 18 चौकों सहित 150 गेंदों में 113 रन बनाए थे। फरवरी का महीना ढुल के लिए शानदार रहा, जिन्होंने एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल जीतने के लिए भारत की कप्तानी की। टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। इसमें टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 82 और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 शामिल हैं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Chrismas Day History: कैसे हुई 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस मनाने की शुरूआत? जानिए उत्सव का महत्त्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विश्वभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहार क्रिसमस की तैयारी चरम पर है।...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵