back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेंटर के रूप में धोनी भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान साबित होंगे : एमएसके प्रसाद

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सुझाव दिया है कि रवि शास्त्री के मुख्य कोच की अवधि खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच की भूमिका के प्रवल दावेदार हैं। शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका 2017 से निभा रहे हैं और हो सकता है कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप कप के बाद कोच के भूमिका में नहीं दिखे क्योंकि उनकी कोच की अवधि खत्म हो रही है। प्रसाद ने स्पोर्टस तक पर कहा कि मेरे दिल में यह भावना थी। मुझे हाल ही में मेरे सहयोगियों ने चुनौती दी थी कि निश्चित रूप से रवि भाई के युग के बाद, एमएस को एक मेंटर की भूमिका में और राहुल द्रविड़ को एक कोच के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा, जब मैं आईपीएल के दौरान कमेंट्री कर रहा था, तब मैंने अपने साथी कमेंटेटरों के साथ ये चर्चा की थी। मुझे लग रहा है कि जिस तरह राहुल को खेल के बारे में काभी अनुभव है रवि भाई के बाद वह भारतीय टीम के लिए काफी मुल्यवान होने वाले हैं। उन्होंने कहा, एक कोच के रूप में राहुल, मेंटर के रूप में एमएस भारतीय क्रिकेट के लिए भारतीय टीम के लिए एक वरदान साबित होंगे। दोनों ही शांत, और मेहनती हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भी खिलाड़ी फिलहाल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ज्यादा तर राहुल द्वारा तैयार किए गए हैं। कुछ बहुत ही शानदार और अद्भुत होने जा रहा है। अगर राहुल कोच और धोनी मेंटर नहीं बनेंगे तो मुझे बहुत निराशा होगी। –आईएएनएस आरएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵