back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्लार्क की भविष्यवाणी, एशेज के बाद कोचिंग पद से इस्तीफा देंगे लैंगर

सिडनी, 16 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मंगलवार को भविष्यवाणी की है कि मौजूदा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर घरेलू एशेज सीरीज जीतने के बाद कोचिंग पद से इस्तीफा दे देंगे। लैंगर की कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दुबई में अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता। लेकिन क्लार्क को लगता है कि लैंगर, जिनका ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में अनुबंध 2022 के मध्य तक का है, हो सकता है कि अगले साल मार्च और अप्रैल में पाकिस्तान के दौरे के लिए टीम के साथ न जाएं। क्लार्क ने स्काई स्पोर्ट्स रेडियो पर बताया, मुझे लगता है कि जैसे हमने टी20 विश्व कप जीता वैसे ही हम एशेज जीतने जा रहा हैं। इसके बाद लैंगर इस्तीफा दे सकते हैं। लैंगर का कहना होगा कि मैंने बहुत कुछ हासिल किया है साथ ही आलोचना का सामना किया है। क्लार्क ने कहा, वह कहने जा रहा है कि मैंने अपना समय पूरा कर लिया है, मुझे ऑस्ट्रेलिया को दुनिया में नंबर 1 बनाने के लिए लाया गया था और मैंने वह काम पूरा किया है। मैं अब यहां से जाना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता कि वह पाकिस्तान के दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका एशेज सीरीज में ही आखिरी टेस्ट मैच होगा। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵