back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्लार्क ने वार्न के आकस्मिक निधन पर कहा, मैं पूरी तरह से हैरान हूं

सिडनी, 7 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने सोमवार को कहा कि वह महान लेग स्पिनर और टीम के पूर्व साथी शेन वार्न के निधन से अभी भी सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वार्न से बात की थी, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 श्रृंखला के दौरान चर्चा हुई थी। शुक्रवार को थाईलैंड में वार्न के आकस्मिक निधन के बाद क्लार्क ने पहली बार बात की है। क्लार्क ने स्काई स्पोर्ट्स रेडियो पर बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट शो में कहा, मैं उनके निधन की खबर सुनकर बेहद हैरान हूं। मैंने सप्ताहांत में बहुत कुछ नहीं कहा क्योंकि मैं पूरी तरह से सदमे में थे। यह समझना सबसे कठिन बात है कि यह कितनी जल्दी हुआ। क्लार्क ने तब वार्न के साथ अपनी अंतिम बातचीत का खुलासा किया जब ऑस्ट्रेलिया इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 खेल रहा था। उन्होंने कहा, मैंने उनसे विमान में दो दिन पहले बात की थी। उनसे बात की जब वह यहां (सिडनी में) श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए आए थे और कुछ भी नहीं बदला था। क्लार्क ने आगे कहा कि इस दुख से बाहर निकलने में काफी समय लगेगा, ठीक वैसे ही जैसे नवंबर 2014 में उनके करीबी दोस्त फिल ह्यूज की मृत्यु हो गई थी। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵