back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूईएफए चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में सिटी ने मेड्रिड के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की

लंदन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। यूईएफए चैंपियंस लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मेड्रिड के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। एक समय सिटी की टीम 3-1 से आगे थी, लेकिन बेंजेमा के गोल से मैच ने अपना रुख बदल लिया। एतिहाद स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सिटी ने मैच के दूसरे ही मिनट में केविन डे ब्रूयने की मदद से गोल कर 1-0 से बढ़त हासिल की। कुछ ही देर बाद 11वें मिनट में ग्रेबियल जीसस ने गोल कर सिटी को 2-0 से आगे कर दिया। वहीं, 33वें मिनट में बेंजेमा ने गोल कर रियाल का खाता खोला। दूसरे हाफ की शुरुआत में 53वें मिनट में पिल फोडेन के गोल ने सिटी को 3-1 से आगे कर दिया, लेकिन विन जूनियर ने दो मिनट बाद रियाल के लिए गोल किया। सिटी के लिए चौथा गोल 74वें मिनट में बर्नान्डो सिल्वा की ओर से आया। अब 4-2 से आगे चल रही सिटी की जीत पक्की दिख रही थी, लेकिन 82वें मिनट में बेंजेमा ने पेनेल्टी को गोल में बदला, जिससे स्कोर 4-3 से सिटी के पक्ष में आ गया। इस गोल के साथ बेंजेमा का इस सीजन 41वां गोल था। अब दोनों टीमें पांच मई को रियाल मेड्रिड के होम ग्राउंड में भिडेंगी। 2019-20 सीजन में सिटी ने रियाल को हराकर राउंड ऑफ 16 से बाहर किया था। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵