back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भानुका राजपक्षे भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं लेंगे हिस्सा

कोलंबो, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बल्लेबाज भानुका राजपक्षे को भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। राजपक्षे, जो हाल ही में पांच टी20आई के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के सदस्य थे, उन्हें कथित तौर पर फिटनेस चिंताओं के कारण बाहर कर दिया गया है। टीम की अविष्का फर्नांडो, नुवान तुषारा और रमेश मेंडिस चोटों के कारण भारत के खिलाफ टी20आई का हिस्सा नहीं होंगे और वापस अपने वतन लौटेंगे। लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा, जो कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण दौरे पर पिछले तीन मैचों से चूक गए थे, वे भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला खेलेंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने एक 21 वर्षीय अनकैप्ड ऑफ स्पिनर आशियान डेनियल को भी टीम में शामिल किया गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में आखिरी मैच में जीत के साथ श्रीलंका रविवार को टी20आई श्रृंखला के समापन के बाद ऑस्ट्रेलिया से सीधे भारत आएगा, जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। श्रृंखला में, सलामी बल्लेबाज पेथम निसानका 36.80 की औसत से 184 रन के साथ श्रीलंका के लिए शीर्ष स्कोरर थे, जबकि तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा 21.85 की औसत से सबसे ज्यादा सात विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। लखनऊ 24 फरवरी को पहले टी20 मैच की मेजबानी करेगा जबकि अगले दो मैच 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में खेले जाएंगे। इसके बाद मोहाली में चार से आठ मार्च तक दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि मैच 12 से 16 मार्च तक बेंगलुरू में खेला जाएगा। टीम : दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका (उप-कप्तान), दिनेश चांदीमल, दनुष्का गुणाथिलका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरान फर्नांडो, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा और आशियान डेनियल शामिल हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵