back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीबीएल : मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के साथ चार साल के लिए किया करार

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के स्पेशलिस्ट और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शुक्रवार को बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम मेलबर्न स्टार्स के साथ चार साल का करार किया है। इस करार के बाद 33 वर्षीय मैक्सवेल बीबीएल-15 के अंत तक मेलबर्न स्टार्स के साथ बने रहेंगे। इस नए करार के बाद मैक्सवेल ने कहा कि वह क्लब के साथ फिर से जुड़ने को लेकर रोमांचित हैं। मैक्सवेल ने कहा मैं एक और चार सीजन के लिए स्टार्स के साथ प्रतिबद्ध होने के लिए रोमांचित हूं। मैं स्टार्स में एक बीबीएल खिताब जीतना चाहता हूं और मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छी टीम है। मेलबर्न स्टार्स एक दशक से मेरे जीवन का हिस्सा रहा हैं और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम बीबीएल-12 और उससे आगे क्या हासिल कर सकते हैं। मैक्सवेल बीबीएल में एक मार्की खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने 2012/13 में अपने डेब्यू के बाद से प्रतियोगिता के हर सत्र में भाग लिया है। मैक्सवेल बिग बैश लीग (बीबीएल) में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और इस साल बीबीएल-11 के अंतिम दौर में उन्होंने सिर्फ 64 गेंदों (सिर्फ 41 गेंदों में 100 रन) से नाबाद 154 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। मैक्सवेल पिछले चार सीजन से स्टार्स की कप्तानी कर रहे हैं और इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स (पुराना नाम- किंग्स इलेवन पंजाब) की कप्तानी कर चुके हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵