back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली बनीं अप्रैल की आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ

दुबई, 9 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली को अप्रैल के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। 32 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने विश्व कप फाइनल में सिर्फ 138 गेंदों में 170 रन की पारी खेली थी। अप्रैल की प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के लिए उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाज नट साइवर और युगांडा की ऑलराउंडर जेनेट को पछाड़ दिया है। दाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए राचेल हेन्स के साथ 160 रन की साझेदारी को पूरा किया और फिर बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 156 रन बनाए। बल्लेबाजों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 285 पर ढेर हो गई थी। वोटिंग पैनल की सदस्य और चार बार की विश्व कप विजेता लिसा स्टालेकर ने हीली की पारी के बारे में कहा, हीली ने शानदार खेला, उनकी इस पारी से बोर्ड के सदस्य भी अचंभित रह गए थे। फेलो वोटिंग पैनल के सदस्य जेपी डुमिनी ने कहा, एक प्रदर्शन जिसने निश्चित रूप से दुनिया में तूफान मचा दिया। वास्तव में उन्होंने शानदार पारी को अंजाम दिया। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ IPL क्रिकेटर विपराज निगम को ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर व‍िपराज न‍िगम ब्लैकमेलिंग और धमकी का शिकार हुए हैं। विपराज निगम...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...