back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एटीपी कतर ओपन : एंडी मरे ने डेनियल को हराकर दूसरे दौर में किया प्रवेश

दोहा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने पहले दौर में मजबूत प्रदर्शन करते हुए जापान के तारो डेनियल को एक घंटे 20 मिनट में 6-2, 6-2 से हराकर एटीपी कतर ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। डेनियल ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में 34 वर्षीय मल्टीपल ग्रैंड स्लैम विजेता को हराया था और इस हार के बाद स्कॉट काफी परेशान नजर आए थे। मंगलवार देर रात, दुनिया के पूर्व नंबर 1 एंडी इस बार डेनियल से मुकाबला करने से खुश थे। एंडी ने मैच के बाद एटीपीटूर डॉट कॉम के हवाले से कहा, वह ऑस्ट्रेलिया में बहुत अच्छा खेले। मैंने पहले सेट से उन्हें टक्कर देने की कोशिश की और मुझे लगा कि मैंने अच्छा किया। यह बेहतर मैचों में से मेरे लिए एक था। एंडी मरे, जो दो बार के चैंपियन और दोहा में चार बार के फाइनलिस्ट हैं, वह मैच में जीते और वापस आकर खुश दिखे क्योंकि उन्होंने 11 विजेताओं को हराया और पहला सेट जीतने के लिए डेनियल को दो बार शानदार टक्कर दी। एंडी का सामना अब दूसरे दौर में स्पेन के रॉबटरे बॉतिस्ता अगुट से होगा। दोहा में अपने पिछले खिताब के बारे में पूछे जाने पर मरे ने कहा, निश्चित रूप से 12 साल पहले के परिणाम इस सप्ताह के परिणामों को प्रभावित नहीं करेंगे। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵