back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी तीन साल तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे, भारत रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी मेडिकल कंडीशन स्टेबल है। इससे पहले भी जुलाई के पहले हफ्ते में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से हो चुके हैं सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 मार्च को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देकर आडवानी को सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें उनके घर पर जाकर दिया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे।

14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े 

आडवानी का जन्म 8 नवंबर,1927 को कराची में हुआ था। इस समय वो 96 साल के हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जॉइन किया था। 1947 में विभाजन के बाद आडवानी भारत आ गए थे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा स्थापित भारतीय जन संघ को आडवानी ने 1951 में जॉइन किया। वो 1970 में राज्यसभा गए। 1975 में इमरजेंसी के दौरान वो अपने सहकर्मी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ गिरफ्तार हुए। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी तब आडवानी को सूचना और प्रसारण मंत्री बनाया गया।

साल 2009 में उन्हें प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उस साल सरकार नहीं बनने के कारण वो प्रधानमंत्री नहीं बन सके। वो बीजेपी के तीन सालों तक अध्यक्ष रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“मैं पार्टी लाइन पर कायम हूं” कांग्रेस के भीतर उठे सवालों पर शशि थरूर की सफाई, अध्यक्ष चुनाव की हार पर भी बोले

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य शशि थरूर ने सोमवार को स्पष्ट किया कि वह कभी भी पार्टी की आधिकारिक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...