back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरसीबी द्वारा रिटेन किए जाने के बाद कोहली बोले, मेरा दिल और आत्मा टीम के साथ

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) द्वारा रिटेन किए जाने के बाद, भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मेरा दिल और आत्मा टीम के साथ है। आरसीबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कोहली ने एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि आरसीबी के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी बाकी है। उन्होंने वीडियो में कहा, मेरा दिल और आत्मा आरसीबी के साथ है। टीम के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। जब मुझसे संपर्क किया गया, तो मैंने कुछ और नहीं सोचा, क्योंकि टीम के साथ सालों से मेरी एक अद्भुत यात्रा रही है। फ्रेंचाइजी के साथ तीन और साल यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि टीम के लिए मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है और मुझे इस बात का विशेष अहसास है कि अगले सीजन में क्या होने वाला है। आरसीबी ने मेगा नीलामी से पहले अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों का खुलासा किया, जिसमें कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शालिम हैं। शुरुआत से ही टीम के साथ रहे कोहली को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। वहीं, मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये में टीम के साथ बने रहेंगे, जबकि सिराज को 7 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵