back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एडिडास ने महिला एथलीटों के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता की घोषणा की

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। खेल के लिए एक प्रमुख वर्ष से पहले, जर्मन खेल परिधान डिजाइनर और निर्माता एडिडास ने अपनी इम्पॉसिबल इज नथिंग टैगलाइन के अनुरूप भारतीय महिला एथलीटों के लिए अपनी अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता की घोषणा की है। इस नए सीजन में प्रमुख नए महिला-केंद्रित नवाचारों (इनोवेशन) का शुभारंभ, उभरते एथलीटों के लिए समर्थन का विस्तार और नए जमीनी स्तर के कार्यक्रम शामिल हैं। मिशन ब्रांड के इस विश्वास को भी दोहराता है कि यह खेल में महिलाओं के लिए वास्तविक, स्थायी बदलाव ला सकता है। एडिडास को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ एथलीटों, टीमों और रचनाकारों (क्रिएटर्स) का दीर्घकालिक साझेदार होने पर गर्व है, क्योंकि उसे विश्वास है कि खेल में जीवन बदलने की शक्ति है। इस प्रकार, एडिडास अपनी मजबूत महिला एथलीट साझेदारी से शक्तिशाली संदेश के माध्यम से नई संभावनाएं पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करके महिलाओं का समर्थन करना जारी रखे हुए है, जिसमें मनिका बत्रा, दीपिका पल्लीकल, निकहत जरीन, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और हिमा दास शामिल हैं। वे खेल में भविष्य बनाने के लिए हर जगह महिलाओं को प्रेरित करने को लेकर अपने अनुभवों के साथ अपने विचार प्रकट करते हैं। यह अभियान विश्व स्तर पर एक फिल्म सीरीज के साथ शुरू किया जाएगा, जिसमें खेल, फिटनेस और जीवन शैली (लाइफस्टाइल) से प्रतिष्ठित महिलाओं के विविध पोर्टफोलियो होंगे। भारतीय अभियान में दीपिका पादुकोण, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन और कई अन्य प्रेरक महिलाएं शामिल होंगी। उनके साथ जुड़कर, एडिडास भारत में सभी महिलाओं के लिए खेल को अधिक सुलभ और समावेशी बनाकर वास्तविक, स्थायी परिवर्तन पर जोर देना जारी रखेगा। एडिडास के लिए, यह खेल में महिलाओं के लिए तमाम बाधाओं और समस्याओं को दूर करके असंभव को संभव बनाने के बारे में है। ब्रांड एडिडास (इंडिया) के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने लॉन्च के समय बताया, इम्पॉसिबल इज नथिंग सिर्फ एक अभियान नहीं है – यह हमारा ब्रांड रवैया (एटीट्यूड) है; हम कौन हैं और हम किसके लिए खड़े हैं, इसका एक सार है। 2022 में हम फिर से महिलाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं और इस प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, इस सीजन के इम्पॉसिबल इज नथिंग अभियान का नेतृत्व उन महिलाओं की कहानियों से किया गया है, जिन्होंने आई एम पॉसिबल संदेश के तहत दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से असंभव को संभव बना दिया है। एडिडास उनका सहयोगी बना रहेगा और यह हमारे उत्पादों और साझेदारी में नवाचार के माध्यम से उनकी सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी की प्रतिबद्धता ने इसे उत्पादों और लोगों दोनों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया है। उदाहरण के लिए, उत्पाद श्रेणी में, 2022 में खेल में महिलाओं की विशिष्ट आवश्यकताओं को पहचानने और उन्हें पूरा करने के लिए महिला-केंद्रित उत्पाद नवाचार में बड़ा निवेश देखा गया है। दिसंबर में, ब्रांड ने अल्ट्राबूस्ट 22 को पेश किया, जिसे मेल एंड फीमेल (पुरुष और महिला) इंस्टेप हाइट, हील एनाटॉमी और गैट साइकल ट्रेंड के बीच अंतर को दूर करने के लिए बनाया गया था और यह स्पोर्ट्स ब्रास के लिए पूरी तरह से नए दृष्टिकोण के साथ साल भर इनोवेशन लॉन्च करना जारी रखेगा। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵