back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल सहनी हत्याकांड को लेकर भाजपा ने दिया धरना, प्रशासन पर लगा निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर भाजपा के विधायक-कार्यकर्ताओं ने राहुल सहनी हत्याकांड मामले को लेकर गुरुवार को दिवसीय धरना दिया।

मुजफ्फरपुर, एजेंसी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर भाजपा के विधायक-कार्यकर्ताओं ने राहुल सहनी हत्याकांड मामले को लेकर गुरुवार को दिवसीय धरना दिया। एक दिवसीय धरना का नेतृत्व करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांटी में जिस तरह से राहुल की हत्या हुई है उसमें सीधा-सीधा बिहार सरकार के मंत्री का सांठगांठ है।

प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं करती है
विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से मंत्री को बचाया जा रहा है। इसको लेकर यह आंदोलन का आगाज है। अगर प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं करती है तो हम सभी आगे और उग्र आंदोलन करेंगे। निष्पक्ष जांच हो इसके लिए मुजफ्फरपुर रेंज आईजी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।यह भरोसा भी आईजी से मिला है कि सभी पहलुओं पर जांच होगी लेकिन जब परिजनों का आवेदन बदला जा सकता है, तो जांच निष्पक्ष होगा यह बड़ा सवाल है।

दो अपराधियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया
उल्लेखनीय है कि बीते दिन मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी गेट के सामने राहुल साहनी नाम के युवक की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।हालांकि धरना प्रदर्शन कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों द्वारा दो अपराधियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया था और तीसरे दिन पुलिस ने एक अपराधी की गिरफ्तारी भी की थी।अब तक पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार एवं अन्य चीजों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसी हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों और परिजनों का यह आरोप था कि जो अपराध कर्मी पकड़ा गया है।उसका और उसके परिवार का सांठगांठ बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी से है।इसराइल मंसूरी के कहने पर ही हत्या हुई है ।वहीं इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक भी लगातार अपना रंग दिखा रही है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पार्टी के...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵