back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Breaking News : केरल के कलामासेरी में सिलसेलवार बम धमाके, एक की मौत, कई घायल , प्रशासन हाई अलर्ट पर

यह विस्फोट उस समय हुआ जब ईसाइयों के एक सम्प्रदाय 'यहोवा के साक्षी' की प्रार्थना चल रही थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। केरल में एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब ईसाइयों के एक सम्प्रदाय ‘यहोवा के साक्षी’ की प्रार्थना चल रही थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

केरल के पुलिस महानिदेशक डॉ शेख दरवेश साहब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोट आईईडी डिवाइस से किया गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। जांच जारी है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ सामग्री डाले जाने से परहेज करने की अपील की।

मामले में केरल के मंत्री वीएन वासवन का भी बयान आया है। उनका कहना है कि घटना में एक महिला की मौत हुई है। महिला की मौत विस्फोट के बाद लगी आग से हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लगातार दो विस्फोट हुए थे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 36 लोग हताहत हैं। मामले की जांच जारी है।

और ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...