back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विस्तारा ने दिल्ली और पेरिस के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू की

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्ण-सेवा वाहक विस्तारा ने दिल्ली-पेरिस के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान संचालन शुरू कर दिया है। ये उड़ानें एयर बबल समझौते के तहत संचालित की जाती हैं। विस्तारा दोनों शहरों के बीच सप्ताह में दो बार बुधवार और रविवार को उड़ान भरने वाली है। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा, पेरिस यूरोप में सबसे लोकप्रिय गंतव्यों में से एक है और सीडीजी किसी भी एयरलाइन के लिए एक महत्वपूर्ण हवाईअड्डा है जो इस क्षेत्र की सेवा करना चाहता है। मजबूत आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को देखते हुए, भारत और फ्रांस के बीच सीधे संपर्क की उच्च मांग है, और इसलिए पेरिस हमारे नेटवर्क के लिए बहुत उपयुक्त है। दिल्ली-पेरिस मार्ग पर विस्तारा का बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर सेवा दे रहा है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵