back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरेला पर्व पर समूचे राज्य में होगा पौधरोपण कार्यक्रमः मुख्यमंत्री

कहा- पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार कृत संकल्प द्वाराहाट (अल्मोड़ा), 28 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि सरकार प्रदेश के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्प है। जिस तरह कोसी संरक्षण के लिए अल्मोड़ा में एक घंटे में एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए उसी तरह इस बार हरेला पर्व पर प्रदेश में एकसाथ पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश होता है। मान्यता है कि इस दिन रोपे गए पौधे जल्दी लगते हैं। उन्होंने यह बात शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित जनसभा में कही। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रानीखेत से कार से यहां पहुंचे। उन्होंने त्रिमूर्ति चौराहे पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम कर रही है। महिलाओ के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री घस्यारी योजना शुरू की गई है। महिलाओ को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक स्तर में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐपण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए देहरादून में इंपोरियम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला हरियाली का प्रतीक है। इस दिन प्रदेश का हर व्यक्ति एक पौधा रोपकर पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में सहखातेदारी का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में इससे व्यापक परिवर्तन दिखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद 17 साल में जितनी सड़कों का निर्माण हुआ है लगभग उतनी सड़कें 3 साल 10 माह में बनाई गई हैं। 2200 से अधिक डाक्टरों की तैनाती की गई है। 765 डाक्टर व 2500 नर्साें की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ा जा चुका है। 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चैखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिए आर्कषण का केंद्र बनेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर विधायक द्वाराहाट महेश नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गई घोषणाओं में 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरी हो चुकी हैं। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता के रुके हुये आवेदनों को यथाशीध्र निर्गत करने का अनुरोध किया। सीएम के दौरे के दौरान घरगाड़ पुलिस पर विरोध करने पहुंचे करीब 36 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इनमें पूर्व विधायक मदन बिष्ट और उनके समर्थक भी शामिल हैं। सीएम के गैससैंण रवाना होने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद जोशी/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵